NEET PG 2024 Admission: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने कटऑफ पर्सेंटाइल कम होने के बाद दोबारा ओपन किया आवेदन विंडो
Abhay Pratap Singh | January 9, 2025 | 09:21 AM IST | 2 mins read
एनआरआई कोटे के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2025 शाम 5 बजे तक है।
नई दिल्ली: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने कट-ऑफ पर्सेंटाइल कम होने के बाद नीट पीजी 2024 के योग्य उम्मीदवारों के लिए दोबारा आवेदन विंडो ओपन कर दिया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए 10 जनवरी, 2025 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
संशोधित योग्यता प्रतिशत के अनुसार, सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 15 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे और आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को नीट पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए 10 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
BFUHS द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सुरक्षा जमा राशि के साथ ही अपनी पंसद भी पेश करनी होगी।”
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 5000 रुपये और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 2500 रुपये के साथ 18% जीएसटी देना होगा। सरकारी कॉलेजों में सामान्य वर्ग के लिए 25000 रुपये, एससी/बीसी के लिए 10000 रुपये तथा सरकारी व निजी दोनों कॉलेजों के लिए 2,00,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि जमा करनी होगी।
नोटिस के अनुसार, पीसीएमएस इन-सर्विस उम्मीदवार, जो प्रोत्साहन अंक प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें सचिव, पंजाब सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग/सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एनओसी 10 जनवरी तक विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करना होगा। यदि विश्वविद्यालय में एनओसी प्राप्त नहीं होती है, तो प्रोत्साहन अंकों के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, पीसीएमएस उम्मीदवार जो पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं और अब कम प्रतिशत के कारण काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं, उन्हें भी 10 जनवरी तक व्यक्तिगत रूप से अपना एनओसी जमा करना होगा। प्रोत्साहन अंकों के लिए अपेक्षित ग्रामीण सेवा की गणना 31 मार्च, 2024 तक की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा