NEET Paper Leak: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का दिया आदेश
Press Trust of India | November 18, 2026 | 01:47 PM IST | 1 min read
कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 (कॉपीराइट का उल्लंघन) के तहत भी आरोप तय करने का आदेश दिया।
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार को 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने सभी आरोपियों को औपचारिक रूप से 21 नवंबर को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।
अदालत ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साक्ष्य नष्ट करने समेत विभिन्न अपराधों के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी आरोप तय किए जाएंगे।
कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 (कॉपीराइट का उल्लंघन) के तहत भी आरोप तय करने का आदेश दिया। न्यायाधीश ने कहा कि मामले की सुनवाई 25 नवंबर से प्रतिदिन के आधार पर शुरू की जाएगी।
अदालत के विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इससे पहले परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली त्वरित अदालत में 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
जांच एजेंसी ने 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी उर्फ राज सूर्यवंशी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया था। महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी सूर्यवंशी को दो सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) यानी नीट यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए करती है। प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी