NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामला; बिहार पुलिस ने झारखंड के देवघर से छह लोगों को हिरासत में लिया
Saurabh Pandey | June 22, 2024 | 05:50 PM IST | 2 mins read
देवघर पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, संदिग्धो की पहचान बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, चिंटू उर्फ बलदेव कुमार, काजू उर्फ प्रशांत कुमार, अजीत कुमार, राजीव कुमार उर्फ कारू और पंकू कुमार के रूप में की गई है।
नई दिल्ली : बिहार पुलिस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने सभी छह लोगों को शुक्रवार रात देवीपुर थाना क्षेत्र में एम्स-देवघर के पास एक घर से हिरासत में लिया गया।
एसडीपीओ (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "बिहार पुलिस ने हमें सूचना दी। हमारी पहचान पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध कथित तौर पर झुनू सिंह नामक व्यक्ति के घर पर रह रहे थे।
देवघर पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, संदिग्धो की पहचान बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, चिंटू उर्फ बलदेव कुमार, काजू उर्फ प्रशांत कुमार, अजीत कुमार, राजीव कुमार उर्फ कारू और पंकू कुमार के रूप में की गई है।
बता दें कि एनटीए द्वारा नीट-यूजी का आयोजन 5 मई को किया गया था, जिसमें लगभग 24 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जबकि परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे, लेकिन इसके बाद अन्य अनियमितताओं के अलावा बिहार जैसे राज्यों में प्रश्न पत्र लीक के आरोप लगे।
नीट पेपर लीक मामले के आरोपी अनुराग यादव ने कबूल किया है कि उसने कैसे और किसकी मदद से पेपर लीक किया है। आरोपी अनुराग यादव के मुताबिक वह कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके फूफा बिहार के दानापुर नगर परिषद (दानापुर टाउन काउंसिल) में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं, उन्होंने उसे फोन कर पटना बुलाया। अनुराग के मुताबिक उसके फूफा ने पूरी सेटिंग पहले से ही कर रखी थी। उसे परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर दे दिया गया था और सभी सवालों के जवाब रटवाए गए थे।
अगले दिन पेपर में 100 फीसदी वही सवाल पूछे गए जो उसे पहले ही गेस्ट हाउस में दिए गए थे, जिन प्रश्नों के जवाब उससे रटवाए गए थे। अनुराग ने बताया कि मेरा सेंटर डी.वाई. पाटिल स्कूल में था। परीक्षा के बाद अचानक पुलिस आई गई और आकर मुझे पकड़ लिया, जिसके बाद मैंने अपना अपराध स्वीकार किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई