NEET MDS Counselling 2024: नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 28 अगस्त तक रिपोर्टिंग
Santosh Kumar | August 21, 2024 | 06:11 PM IST | 1 min read
नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज, 21 अगस्त को, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस) 2024 के राउंड 3 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग राउंड 3 के सीट आवंटन परिणाम देख या जांच सकते हैं।
नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी। शेड्यूल के मुताबिक, सीट-अलॉट किए गए उम्मीदवारों को कल यानी 22 अगस्त को आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। एआईक्यू या डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल होने की अंतिम तिथि 28 अगस्त तय की गई है।
संस्थान 29 और 30 अगस्त को उपस्थित हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 2 सितंबर से खाली सीटों के लिए नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 स्ट्रे राउंड आयोजित करेगी और 7 सितंबर को सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगी।
NEET MDS Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रिपोर्टिंग करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने होंगे-
- प्रोविजनल आवंटन पत्र
- नीट एमडीएस 2024 एडमिट कार्ड
- नीट एमडीएस 2024 स्कोरकार्ड
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- बीडीएस के पिछले शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- मेडिकल पंजीकरण प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- फोटो आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि।
Also read NEET PG 2024 Result: नीट पीजी रिजल्ट एनबीईएमएस जल्द करेगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
NEET MDS Counselling 2024: ऐसे देखें सीट आवंटन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट एमडीएस राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर एमडीएस अनुभाग पर क्लिक करें।
- नीट एमडीएस राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लिंक को ओपन करें।
- सीट आवंटन पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका स्क्रीनशॉट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल