Santosh Kumar | August 21, 2024 | 04:11 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस नीट पीजी परिणाम के साथ उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ भी जारी करेगा। नीट पीजी मेरिट सूची 2024 उम्मीदवारों की रैंक के आधार पर तैयार की जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) जल्द ही नीट पीजी 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड किसी भी समय नीट पीजी 2024 रिजल्ट जारी कर सकता है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, एनबीईएमएस नीट पीजी 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं करेगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस नीट पीजी 2024 परिणाम सीधे जारी करेगा। सूचना बुलेटिन में कहा गया है, “उत्तर कुंजी या उत्तर पुस्तिकाओं को साझा करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।” उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट पीजी 2024 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। एनबीईएमएस नीट पीजी परिणाम के साथ उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ भी जारी करेगा। नीट पीजी मेरिट सूची 2024 उम्मीदवारों की रैंक के आधार पर तैयार की जाएगी।
नीट पीजी परिणाम का मूल्यांकन आईआईटी दिल्ली की सामान्यीकरण पद्धति के आधार पर तैयार किया जाएगा। नीट पीजी रिजल्ट 2024 के बाद अब एनबीईएमएस द्वारा उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे।
नीट पीजी 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। इसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनका कुल स्कोर 800 था। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक होंगे, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक होगा। बता दें कि नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
नीट पीजी परीक्षा 2024 देश भर के 170 शहरों में बनाए गए 416 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। नीट पीजी 2024 रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवार एमडी, एमएस, पीजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र होंगे।
नीट पीजी 2024 के लिए अपेक्षित कटऑफ अंक सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। सामान्य-पीडबल्यूबीडीउम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 45 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी।
वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडबल्यूबीडी सहित) को नीट पीजी के लिए पात्र बनने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। पिछले वर्ष, एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी कट-ऑफ इस प्रकार थी-
सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को नीट पीजी परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे। सामान्य-PwBD उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 45 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी।
Also readNEET PG 2024 Result Live: नीट पीजी परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे जारी, चेक करने का डायरेक्ट लिंक जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी परिणाम 2024 जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकते हैं-