NEET MDS 2025 Admit Card: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 08:23 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने आज यानी 15 अप्रैल को नीट - एमडीएस 2025 (NEET MDS 2025) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। डेंटल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नीट एमडीएस 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट एमडीएस 2025 एंट्रेंस एग्जाम 19 अप्रैल को ऑनलाइन यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए नीट एमडीएस हाल टिकट 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है। नीट एमडीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नीट एमडीएस परीक्षा पैटर्न से परिचित कराने के लिए एनबीई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर डेमो टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। NEET MDS 2025 परीक्षा दो भागों में समयबद्ध सेक्शन के साथ आयोजित की जाएगी। भाग ए में 75 मिनट में 100 प्रश्न और भाग बी में 105 मिनट में 140 प्रश्न हल करने होंगे।
Also read NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर नीट पीजी स्थगित होने की अधिसूचना फर्जी, भारत सरकार ने की पुष्टि
नेशनल एंट्रेंस एलिजिबिलिटी टेस्ट - मास्टर इन डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस) 2025 एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, श्रेणी, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र का नाम व पता जैसे विवरण शामिल होंगे। नीट एमडीएस 2025 रिजल्ट 19 मई को जारी किया जाएगा।
NEET MDS भारत में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कार्यक्रमों में एडमिशन लेने के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है। नीट एमडीएस के माध्यम से अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के 50%, सरकारी व निजी डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटा सीटों और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में प्रवेश दिया जाता है।
NEET MDS 2025 Exam Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से नीट एमडीएस एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- डाउनलोड नीट एमडीएस 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- नीट एमडीएस हाल टिकट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल