NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आखिरी दिन आज, nbe.edu.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 19, 2024 | 10:52 AM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस नीट एमडीएस 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से नीट एमडीएस 2024 पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 19 फरवरी को समाप्त हो रही है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर रात 11.55 बजे तक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीट एमडीएस आवेदन पत्र एडिट विंडो 22 से 25 फरवरी, 2024 तक खुलेगी।
नीट एमडीएस 2024 आवेदन पत्र में अपलोड की गई गलत फोटोग्राफ को सुधारने के लिए फाइनल संपादन विंडो 5 से 7 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपनी फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान सही कर सकते हैं।
NEET MDS 2024 Date परीक्षा तिथियां
नीट एमडीएस 2024 प्रवेश परीक्षा 18 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। NEET MDS 2024 एडमिट कार्ड 13 मार्च से डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि नीट एमडीएस 2024 परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल, 2024 को जारी किया जाएगा।
NEET MDS 2024 Form परीक्षा शुल्क
नीट एमडीएस 2024 प्रवेश परीक्षा पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 3500 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों 2500 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।
NEET MDS 2024 पात्रता
मास्टर इन डेंटल सर्जरी कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय या संस्थान की तरफ से दी जाने वाली डेंटल सर्जरी में बैचलर की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए और राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज में एक वर्ष का अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप होना चाहिए।
NEET MDS परीक्षा पैटर्न
नीट एमडीएस 2024 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में होगी। इस परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न में केवल अंग्रेजी भाषा में 4 विकल्प दिए जाएंगे। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए होगी। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
NEET MDS ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- नीट एमडीएस एग्जामिनेशन पर जाएं।
- अब पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी