Trusted Source Image

NEET Fee Refund Portal: नीट फीस रिफंड डेट 7 जुलाई तक बढ़ी, neet.nta.nic.in पर अपडेट करें बैंक अकाउंट डिटेल्स

Santosh Kumar | July 1, 2026 | 07:04 AM IST | 1 min read

एनटीए ने 21 जून को पूरे देश में नीट यूजी रीटेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया। परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट फीस रिफंड पोर्टल उन उम्मीदवारों के लिए एक्टिव है, जिन्होंने 3 मई को नीट की मूल परीक्षा दी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
नीट फीस रिफंड पोर्टल उन उम्मीदवारों के लिए एक्टिव है, जिन्होंने 3 मई को नीट की मूल परीक्षा दी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के लिए फीस रिफंड प्रोसेस के बारे में एक जरूरी अपडेट जारी किया है। उम्मीदवार अब 7 जुलाई तक अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। पहले तय की गई आखिरी तारीख खत्म होने के बाद कई छात्रों के अनुरोध मिलने पर एनटीए ने समय-सीमा बढ़ाने का फैसला किया। नीट फीस रिफंड पोर्टल उन उम्मीदवारों के लिए एक्टिव है, जिन्होंने 3 मई को नीट की मूल परीक्षा दी।

अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने पहले उम्मीदवारों से बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी, लेकिन कई लोगों ने गलत अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड डाल दिए।एनटीए ने इन बैंक डिटेल्स को ठीक करने का एक और मौका दिया है।

NEET Fee Refund Portal: नीट फीस रिफंड प्रोसेस

अब एनटीए ने रिफंड पोर्टल 7 जुलाई रात 11:50 बजे तक खुला रखने का फैसला किया है। इस दौरान सभी उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी देख सकते हैं, उसे सही कर सकते हैं, अपडेट कर सकते हैं या कन्फर्म कर सकते हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने पोर्टल में लॉगिन करें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद "बैंक अकाउंट डिटेल्स कन्फर्मेशन/अपडेशन" लिंक पर क्लिक करके बैंक जानकारी जमा करें।

Also readRe-NEET Result Date 2026 Live: री-नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा? संभावित डेट, फाइनल आंसर की, ऑफिशियल वेबसाइट जानें

NEET Result Date 2026: नीट रिजल्ट की घोषणा जल्द

बैंक डिटेल्स सही होने का प्रमाण देने के लिए चाहें तो कैंसिल्ड चेक भी अपलोड कर सकते हैं। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के बाद जमा की गई बैंक जानकारी को अंतिम माना जाएगा। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

एनटीए ने 21 जून को पूरे देश में नीट यूजी रीटेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया। परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। एनटीए अभी नतीजों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही घोषित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google