NEET Aspirant Suicide: कोटा के हॉस्टल में 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी की मौत को पुलिस ने बताया आत्महत्या का मामला
Press Trust of India | May 3, 2026 | 08:58 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और मृत्यु के वास्तविक कारण की जांच के लिए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोटा: राजस्थान के कोटा स्थित एक छात्रावास की इमारत से गिरने से छात्र की हुई मौत दरअसल आत्महत्या का मामला है और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने रविवार को यह बात कही। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय दीक्षित प्रसाद उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला था और चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कोटा में रहकर कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, प्रसाद अवसादग्रस्त था और अपनी परीक्षा को लेकर तनाव में था। उसने रविवार को होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को लैंडमार्क सिटी स्थित एक इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसने बताया कि वह दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था और इमारत की चौथी मंजिल पर रहता था। पुलिस ने शनिवार को शुरू में कहा था कि संभव है कि प्रसाद की इमारत से गलती से गिरने के कारण मौत हुई हो।
Also read NEET Answer Key 2026 (Out) LIVE: नीट आंसर की कोड 11, 12, 13, 14 जारी; प्रश्न पत्र पीडीएफ, कटऑफ जानें
कुन्हड़ी थाने के निरीक्षक देवेश भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और उसके कमरे से बरामद सुसाइड नोट की जांच से पता चला है कि प्रसाद ने छठी मंजिल पर चढ़कर वहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया कि प्रसाद तनावग्रस्त था, क्योंकि उसे लगता था कि वह नीट में सफल नहीं हो पाएगा। अधिकारी ने बताया कि प्रसाद के माता-पिता रविवार सुबह कोटा पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
अगली खबर
]NEET 2026 Safe Score for SC/ST: नीट में एससी-एसटी कैटेगरी के लिए सेफ स्कोर क्या है? कोर्स-वाइज डिटेल्स जानें
नीट 2026 परीक्षा में एससी-एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग कटऑफ 40वें पर्सेंटाइल पर आधारित है। हालांकि, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट हासिल करने के लिए यह क्वालीफाइंग स्कोर पर्याप्त नहीं है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा