Kota Student Suicide Case: जम्मू-कश्मीर की नीट अभ्यर्थी ने कोटा में की आत्महत्या, इस साल का 15वां मामला
Press Trust of India | May 26, 2025 | 12:31 PM IST | 2 mins read
महावीर नगर थाने में तैनात क्षेत्र निरीक्षक रमेश कविया ने बताया कि रविवार शाम आत्महत्या करने से पहले जीशान ने अपने एक रिश्तेदार से फोन पर बात की थी।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की 18 वर्षीय एक नीट अभ्यर्थी ने कोटा के प्रताप चौराहा स्थित अपने ‘पेइंग गेस्ट’ कक्ष में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार (26 मई, 2025) को यह जानकारी दी। इस साल खुदकुशी की यह 15वां मामला और इस माह की दूसरी घटना है।
महावीर नगर थाने में तैनात क्षेत्र निरीक्षक रमेश कविया ने बताया कि रविवार शाम आत्महत्या करने से पहले जीशान ने अपने एक रिश्तेदार से फोन पर बात की और उसे बताया कि वह खुदकुशी का कदम उठा सकती है। उन्होंने कहा कि रिश्तेदार बुरहान ने तुरंत उसी इमारत में रहने वाली दूसरी छात्रा ममता को फोन किया और जीशान के बारे में पूछा।
अधिकारी ने बताया कि ममता जब जीशान के कमरे पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद मिला और उसने मदद के लिए शोर मचाया। उन्होंने कहा कि इस पर भीड़ जमा हो गई और पास में काम कर रहे बढ़ई से ‘ग्राइंडर’ लेकर दरवाजा काटा गया।
अधिकारी ने आगे बताया कि कमरे में जीशान पंखे से लटकी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, जीशान ने पहले मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शहर में एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था। वह एक माह पहले ही कोटा लौटी थी और इस बार किसी भी संस्थान में दाखिला लिए बिना वह खुद ही पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने कहा कि कमरे में ‘एंटी-हैंगिंग डिवाइस’ नहीं था।
‘एंटी-हैंगिंग डिवाइस’ एक रॉड होती है जो छत में लगे हुक से लेकर पंखे की ऊपरी परत तक लगती है। इस रॉड के बीच में एक जोड़ होता है जिसके अंदर स्प्रिंग होती है। जैसे ही 20 किलोग्राम से ज्यादा वजन पंखे पर आता है तो पंखा नीचे लटक जाता है।
बता दें कि, कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के एक नीट आकांक्षी ने तीन मई को परीक्षा से एक दिन अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल