NEET 2024 Controversy: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी
Press Trust of India | June 17, 2024 | 06:06 PM IST | 1 min read
सांसद संदीप पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 19 जून को आम आदमी पार्टी देशभर के सभी राज्यों में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नीट परीक्षा 2024 को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहा है। अब आम आदमी पार्टी (आप) नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार (18 जून) को जंतर-मंतर पर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आज (17 जून) यह जानकारी दी। पाठक ने कहा कि आप 19 जून को पूरे देश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा, "नीट परीक्षा में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। लाखों बच्चों की मेहनत और सपनों पर मोदी सरकार द्वारा किए गए इस तरह के घोटाले को देश बर्दाश्त नहीं करेगा।" आम आदमी पार्टी इस घोटाले के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी। जानकारी के मुताबिक कल 18 जून को सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक और पार्षद जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
Also read NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, nbe.edu.in से कर सकेंगे डाउनलोड
पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 19 जून को आम आदमी पार्टी देशभर के सभी राज्यों में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा, जो भारत में स्नातक स्तर के मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार है, 5 मई को भारत भर के 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
नीट 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए थे। नतीजे घोषित होने के बाद अभिभावकों और शिक्षकों ने 1,563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां एनटीए ने उम्मीदवारों की सलाह मानते हुए 1,563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए। ऐसे उम्मीदवारों के लिए 23 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’