NCL Admit Card 2024: एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन एडमिट कार्ड www.nclcil.in पर जारी, 4 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 20, 2024 | 07:04 PM IST | 1 min read
एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती परीक्षा 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट फोरमैन की 150 रिक्तियां भरी जाएंगी।
नई दिल्ली: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा असिस्टेंट फोरमैन भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन भर्ती परीक्षा 4 मार्च 2024 को आयोजित होगी।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पदों में से सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल/ प्रशिक्षु) के 82 पद, सहायक फोरमैन (मैकेनिकल/ प्रशिक्षु) के 59 पद और सहायक फोरमैन (ई एंड टी/ प्रशिक्षु) के 9 पद ग्रेड-सी के तहत भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
एमसीएल फोरमैन भर्ती परीक्षा 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 जनवरी से 5 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए थे।
एनसीएल एडमिट कार्ड 2024: डाउनलोड करें
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन विवरण यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर अब एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]IIT Delhi 2024 Exam Postponed: आईआईटी दिल्ली में मध्य सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थिगित, नई तारीखों का हुआ ऐलान
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली में छात्र के सुसाइड करने के बाद विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम की डेट में बदलाव किया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी