NCHM JEE 2025 City Slip: एनसीएचएम जेईई सिटी स्लिप exams.nta.ac.in पर जारी, परीक्षा 27 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 06:29 PM IST | 2 mins read
एनसीएचएम जेईई सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 19 अप्रैल को नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2025 (NCHM JEE 2025) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर एनसीएचएम जेईई 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनसीएचएम जेईई एग्जाम सिटी स्लिप 2025 में कैंडिडेट अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई 2025 का आयोजन 27 अप्रैल को विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
एनटीए ने जारी नोटिस में कहा कि, “यह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। एनसीएचएम जेईई 2025 परीक्षा के लिए एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड 2025 उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।”
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एनसीएचएम जेईई 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अंग्रेजी माध्यम में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए 180 मिनट दिए जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
नोटिस के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने और जांचने में कोई कठिनाई हो रही है, तो वे 011-40759000 या nchmn@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए https://exams.nta.ac.in/NCHM/ पर विजिट करें।
NCHMCT JEE City Intimation Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एनसीएचएमसीईटी जईई सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए एनसीएचएम की वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जाएं।
- अब, NHCMJEE 2025 डाउनलोड सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या व जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एनसीएचएमजेईई एग्जाम सिटी स्लिप 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा