NCET Result 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट ncet.samarth.ac.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Saurabh Pandey | August 10, 2024 | 11:16 AM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की ओर से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2024 का आयोजन किया गया है। जिसमें उम्मीदवारों ने 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा में भाग लिया है।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनसीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनसीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
एनटीए ने आईआईटी, एनआईटी, आरआईई सहित चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालय/संस्थानों में 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ भी अंक जारी कर दिए हैं।
NCET Result 2024: रिजल्ट डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- कैटेगरी
- कुल अंक
- रैंक
NCET 2024 Result: डाउनलोड का तरीका
- एनसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर पब्लिक नोटिस और अनाउंसमेंट टैब पर जाएं।
- अब आपको एनसीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल-एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- एनसीईटी परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और डिटेल चेक करें।
- एनसीईटी रिजल्ट 2024 का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
NCET 2024: क्वालीफाइंग मार्क्स
एनसीईटी 2024 के क्वालीफाइंग अंक सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50% और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45% है। एनसीईटी 2024 के तहत प्रवेश लेने के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को एनसीईटी उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
NCET 2024 Result: 13 भाषाओं में परीक्षा
एनटीए ने केंद्रीय / राज्य विश्वविद्यालयों / संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए 10 जुलाई 2024 को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) आयोजित किया गया था। एनटीए ने 10 जुलाई 2024 को 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में एनसीईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी।
NCET 2024: मेरिट सूची
एनटीए ने एनसीईटी मेरिट सूची 2024 भी ऑनलाइन मोड में जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाकर एनसीईटी 2024 मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। एनसीईटी 2024 की मेरिट सूची में वे सभी पात्र उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्होंने एनसीईटी प्रवेश 2024 के लिए आवश्यक कटऑफ अंक हासिल किए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा