NCET Final Answer Key 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फाइनल आंसर की ncet.samarth.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 5, 2024 | 10:20 PM IST | 2 mins read
एनसीईटी फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 5 अगस्त को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (NCET 2024) के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दिया है। एनसीईटी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाकर एनसीईटी फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीईटी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एनटीए द्वारा एनसीईटी फाइनल आंसर की 2024 पीडीएफ फाइल के रूप में घोषित की गई है। एनटीए ने एनसीईटी प्रोविजनल आंसर की को संशोधित करने के बाद फाइनल आंसर की जारी किया है।
इससे पहले, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 30 जुलाई को एनटीए एनसीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी किया था। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क भुगतान के साथ आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। एनटीए जल्द ही एनसीईटी फाइनल आंसर की 2024 के आधार पर एनसीईटी रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा।
नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई को किया गया था। एनसीईटी 2024 परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT), क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों (RIT) और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों में 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) में प्रवेश के लिए किया जाता है।
एनसीईटी परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, ओडिया, तमिल और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। एनसीईटी प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए किया गया था। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NCET 2024 Final Answer: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एनसीईटी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट https://ncet.samarth.ac.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘NCET 2024 - Final Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां ‘सब्जेक्ट कोड’ के साथ आंसर की दिखाई देगी।
- उम्मीदवार अपने ‘सब्जेक्ट कोड’ के अनुसार अपना एनसीईटी फाइनल आंसर की जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’