Trusted Source Image

NEET UG 2024: नीट यूजी ओएमआर शीट, स्कोरकार्ड और उम्मीदवारों का डेटा अब उमंग, डिजिलॉकर पर होगा उपलब्ध - एनटीए

Abhay Pratap Singh | August 4, 2024 | 06:13 PM IST | 2 mins read

परीक्षा एजेंसी ने बताया कि, “यह पहल ओएमआर उत्तर पत्रक के संबंध में विभिन्न शिकायतों को दूर करने और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए की गई है।”

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट यूपी परीक्षा 5 मई को पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूपी परीक्षा 5 मई को पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बताया कि नीट यूजी ओएमआर शीट, स्कोरकार्ड सहित उम्मीदवारों के अन्य डेटा को डिजिलॉकर और उमंग एप्लीकेशन पर अपलोड किया जाएगा। इस साल नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्कोरकार्ड, ओएमआर आंसर शीट और अन्य दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने कहा, “जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण किया है, वे अब उमंग और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने कन्फर्मेशन पेज, एनटीए स्कोर कार्ड और अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई प्रति तक पहुंच सकते हैं।”

परीक्षा एजेंसी ने आगे कहा, सभी उम्मीदवारों को उपरोक्त प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने और सीधे अपने दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह उपाय उम्मीदवारों के ओएमआर शीट और अन्य संबंधित दस्तावेजों के बारे में उनके अनुरोधों और शिकायतों को संबोधित और उनका समाधान करता है।”

Also readNEET UG 2024 Counselling Schedule: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल mcc.nic.in पर जारी, 14 अगस्त से पंजीकरण

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि, “यह पहल ओएमआर उत्तर पत्रक के संबंध में विभिन्न शिकायतों को दूर करने और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए की गई है।” नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

एनटीए ने 5 मई को पेन एवं पेपर मोड में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2024 आयोजित की थी। यह परीक्षा देश भर के 557 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में कराई गई थी। वहीं, 1,563 उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम 23 जून को आयोजित की गई थी।

परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी अंतिम परिणाम 30 जून को घोषित किया गया था। बता दें कि, नीट यूजी 2024 रिजल्ट में गलत प्रश्नों के लिए ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए दोबारा नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। नीट यूजी प्रवेश परीक्षा देश भर के मेडिकल कॉलेजों में यूजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications