NCET 2025: एनसीईटी पंजीकरण exams.nta.ac.in/NCET/ पर शुरू, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि, सिलेबस जानें
Saurabh Pandey | February 21, 2025 | 10:58 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) से प्रेरित होकर, एनसीईटी 2025 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NCET के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2025 तक है।
एनसीईटी 2025 के लिए आवेदन पत्र सबमिट करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में 18 और 19 मार्च 2025 तक सुधार कर सकेंगे।
NCET 2025: आवेदन शुल्क
एनसीईटी पंजीकरण 2025 करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस आवेदकों को 1000 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 650 रुपये का भुगतान करना होगा।
NCET 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NCET/ पर जाएं।
- होमपेज पर 'रजिस्टर/लॉगिन' विकल्प पर क्लिक करें।
- एनटीए पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- एनसीईटी 2025 दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एनसीईटी 2025 फॉर्म सबमिट करने से पहले चेक करें।
- एनसीईटी आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
NCET 2025 Exam: परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड
नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 29 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जाएगा। एनसीईटी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 3 या चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।
NCET 2025: सीबीटी मोड में परीक्षा
एनसीईटी परीक्षा 178 शहरों और 13 माध्यमों में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और आईआईटी, एनआईटी, आरआईई, सरकारी संस्थानों और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में चार वर्षीय एकीकृत टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए गेटवे के रूप में काम करेगी।
NCET 2025: परीक्षा का माध्यम
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) से प्रेरित होकर, एनसीईटी 2025 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
NCET 2025: एनसीईटी सिलेबस
- जनरल टेस्ट : सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, क्वांटेटिव रीजनिंग, लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग, पर्यावरण साक्षरता आदि।
- टीचिंग एप्टीट्यूड - विज्ञान, कला, शिक्षण से संबंधित विषय ,गणित, पर्फार्मिंग आर्ट्स, भाषाएं, आदि।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार