NCET 2024 Registration: एनटीए ने एनसीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, 15 मई तक करें आवेदन
Santosh Kumar | May 1, 2024 | 07:28 AM IST | 2 mins read
एनसीईटी परीक्षा 2024 के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1,200 रुपये और ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पहले किसी कारण से आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब बढ़ी हुई तारीख के चलते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवार एनटीए एनसीईटी 2024 के लिए 15 मई तक आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एनसीईटी परीक्षा 2024 के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1,200 रुपये और ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर छात्रों को 650 रुपये शुल्क देना होगा।
इससे पहले, एनसीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भरने के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई थी। एनसीईटी एग्जाम 2024 का आयोजन 12 जून का किया जाएगा। नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में आयोजित की जाएगी। एनटीए परीक्षा से तीन दिन पहले एनसीईटी एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा।
NCET 2024 Registration: पात्रता मानदंड
जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे एनसीईटी परीक्षा 2024 में बैठने के पात्र होंगे। इसके अलावा, वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। एनसीईटी आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा तय नहीं की गई है।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 16 से 18 मई तक आवेदन पत्र में सुधार करने का विकल्प भी दिया जाएगा। एनसीईटी प्रश्न पत्र में, पेपर को कुल 4 खंडों में विभाजित किया गया है। अनुभाग-1 में भाषा, अनुभाग-2 में डोमेन-विशिष्ट विषय, अनुभाग-3 में सामान्य परीक्षण और अनुभाग-4 में शिक्षण योग्यता को शामिल किया गया है।
NTA NCET 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए एनसीईटी 2024 पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Register के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दर्ज आवेदन की डिटेल्स को पढ़ें।
- Click Here to Proceed पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म खुल जाएगा यहां आवश्यक विवरण भरें।
- सिक्योरिटी पिन कैप्चा डालकर एप्लिकेशन सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र