NEET PG 2024: एनबीईएमएस ने नीट पीजी परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डीएम से मांगी जरूरी सुविधाएं
Press Trust of India | August 6, 2024 | 10:50 AM IST | 2 mins read
एएफए के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पत्र में सामान्य निर्देश थे और इसके लीक होने के आरोपों को अनावश्यक रूप से प्रचारित किया जा रहा है।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर 11 अगस्त को होने वाली नीट पीजी 2024 परीक्षा के सुचारू संचालन की अपील की है। एनबीईएमएस ने नीट पीजी परीक्षा की सुरक्षा और पवित्रता सुनिश्चित करने और बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को यह पत्र लिखा है।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
इसके पहले, विदेशी मेडिकल स्नातकों के संगठन ऑल एफएमजी एसोसिएशन (एएफए) ने 3 अगस्त को 'एक्स' पर एक पत्र साझा किया था। पत्र में दावा किया गया था कि एनबीईएमएस का एक गोपनीय पत्र लीक हो गया है, जिसमें परीक्षा शिफ्ट और छात्रों की संख्या की जानकारी थी। उन्होंने सवाल उठाया, "अगर एक गोपनीय पत्र लीक हो सकता है, तो क्या हम नीट पीजी पेपर की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं?"
NEET PG 2024: 169 शहरों के 376 केंद्रों पर होगी परीक्षा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पत्र में सामान्य निर्देश थे और इसके लीक होने के आरोपों को अनावश्यक प्रचार में लाया जा रहा है। एनबीईएमएस के अध्यक्ष अभिजात शेठ द्वारा 1 अगस्त को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि इस तरह की खबरों से बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों के शैक्षणिक और पेशेवर भविष्य पर काफी असर पड़ रहा है, इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि प्रक्रिया सुरक्षित और निर्बाध तरीके से संचालित हो।
बता दें कि एनबीईएमएस को नीट पीजी 2024 आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनबीईएमएस द्वारा परीक्षा 169 शहरों के 376 केंद्रों पर 2,28,542 उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा।" शेठ ने परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहयोग मांगा।
एनबीईएमएस ने अपने पत्र में लिखा है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और लाइटिंग को चालू हालत में रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर एन्क्रिप्टेड प्रश्नपत्र डाउनलोड करने और परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के जवाब और अन्य डेटा को केंद्रीय डेटा केंद्रों पर अपलोड करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है।
Also read NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा विवरण के साथ एनबीईएमएस का एक ‘गोपनीय’ पत्र हुआ लीक
NEET PG 2024 Admit Card: कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एनबीईएमएस के अध्यक्ष अभिजात शेठ ने जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा, "सभी परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की न्यूनतम उपलब्धता सुनिश्चित करने में आपका सहयोग अपेक्षित है।" उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन से मदद भी मांगी। पत्र में कहा गया है कि भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात करना महत्वपूर्ण है।
एनबीईएमएस ने राज्य प्रशासन से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करने की अपील की है।
शेठ ने पत्र में कहा कि आपका सहयोग परीक्षा की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने में सहायक होगा। पत्र में परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और केंद्रों के स्थान भी शामिल थे। एनबीईएमएस ने विश्वास व्यक्त किया कि आपके सहयोग से परीक्षा सफलतापूर्वक और बिना किसी परेशानी के आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती आवेदन सुधार विंडो आज से सक्रिय, 8 अगस्त तक मौका
India Post GDS Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 6 अगस्त से सक्रिय हो चुकी है। उम्मीदवार 8 अगस्त तक आवेदन सुधार कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल