DNB Post Diploma Counselling Schedule: डीएनबी पोस्ट डिप्लोमा राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल natboard.edu.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 27, 2025 | 03:50 PM IST | 1 min read
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पोस्ट-डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है। DNB PDCET भारत भर के 597 अस्पतालों में 14 स्पेशियलिटीज में 1,073 सीटों के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) ने ऑनलाइन केंद्रीकृत मेरिट आधारित काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस काउंसलिंग का कोई भी आगे का राउंड काउंसलिंग के दूसरे राउंड के पूरा होने के बाद खाली रहने वाली सीटों की संख्या के आधार पर आयोजित किया जाएगा।
डीएनबी पोस्ट-डिप्लोमा राउंड 2 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 29 मई से 1 जून 2025 तक की जाएगी। राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 17 मई 2025 को घोषित किया गया था। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई थीं, वे 22 मई 2025 तक अपने संबंधित संस्थानों में शामिल हो सकते थे।
DNB Post Diploma Counselling: काउंसलिंग शुल्क
काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के समय अभ्यर्थियों को 2500 रुपये काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए निम्नलिखित चरण पूरे करने होंगे-
काउंसलिंग शुल्क का भुगतान
निर्धारित दस्तावेज अपलोड करें
विकल्प भरना
भरे गए विकल्पों को लॉक करें और पुष्टि करें
DNB Post Diploma Counselling Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग प्रक्रिया
|
दूसरे राउंड की काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
काउंसलिंग के लिए पंजीकरण
|
कोई नया पंजीकरण नहीं (दूसरे दौर में)
|
|
विकल्पों को भरना / सीटों का चयन
|
29 मई से 1 जून, 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
|
आवंटन की प्रोसेसिंग
|
2 जून, 2025
|
|
आवंटन का परिणाम
|
5 जून, 2025
|
|
प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान
|
5 जून से 15 जून, 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
|
आवंटित अस्पताल में फिजिकल रूप से जॉइन होना
|
5 जून से 15 जून, 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
Also read NEET MDS 2025 Scorecard: नीट एमडीएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पोस्ट-डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है। DNB PDCET भारत भर के 597 अस्पतालों में 14 स्पेशियलिटीज में 1,073 सीटों के लिए आयोजित किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार