NBE Counselling 2023: एनबीई ने एफएनबी पाठ्यक्रम के लिए फाइनल मॉप-अप राउंड रिजल्ट किया जारी
Abhay Pratap Singh | August 8, 2024 | 12:38 PM IST | 2 mins read
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान सीट आवंटित उम्मीदवारों को 13 अगस्त तक मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फेलो नेशनल बोर्ड पाठ्यक्रम 2023 (FNB Course 2023) के लिए फाइनल मॉप-अप राउंड रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट counselling.nbe.edu.in पर जाकर एफएनबी फाइनल मॉप-अप राउंड रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को लॉगिन करने और सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए पासवर्ड के साथ रोल नंबर या ईमेल आईडी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान सीट आवंटित उम्मीदवारों को 13 अगस्त तक मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।
NBE FNB 2023 Final Mop-up Round Result: परिणाम कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके फाइनल मॉप-अप राउंड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट counselling.nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “FNB 2023” टैब पर क्लिक करें।
- अब, “रिजल्ट फाइनल मॉप-अप राउंड” लिंक पर क्लिक करें।
- FNB 2023 फाइनल मॉप-अप राउंड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट परिणाम की पीडीएफ फाइल को सेव कर लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Also read NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा विवरण के साथ एनबीईएमएस का एक ‘गोपनीय’ पत्र हुआ लीक
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “जो उम्मीदवार आवंटित संस्थान में शामिल होने में या संस्थान द्वारा सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज पेश करने में या दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने में विफल रहते है, उनका प्रवेश 13 अगस्त 2024 या उससे पहले रद्द हो जाएगा। उम्मीदवार द्वारा भुगतान की गई पाठ्यक्रम फीस भी जब्त कर ली जाएगी।”
FNB Course Admission 2023: आवश्यक दस्तावेज
एफएनबी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज पेश करने होंगे:
- एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट।
- स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र। (एमसीआई, राज्य चिकित्सा परिषद)
- पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल योग्यता उत्तीर्ण, प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट (एमडी, एमएस, डीएम, एम.सीएच., डीएनबी, डॉएनबी)।
- पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता (एमडी, एमएस, डीएम, एम.सीएच., डीएनबी, डीआरएनबी) के लिए परिणाम घोषणा का प्रमाण 31 दिसंबर 2023 तक।
- एनएमसी अधिनियम 2019 के तहत स्नातकोत्तर योग्यता (एमडी, एमएस, डीएम, एम.सी.एच., डीएनबी, डीआरएनबी) की मान्यता का प्रमाण।
- जन्मतिथि सर्टिफिकेट (मैट्रिकुलेशन, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी प्रमाणपत्र)।
- संस्थागत पुष्टिकरण दस्तावेज (सच्चाई प्रमाण पत्र, मार्कशीट, प्रयास प्रमाण पत्र)।
- अतिरिक्त आवश्यक प्रमाणपत्र (जैसे, एनओसी, कार्यमुक्ति आदेश)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें