National Award to Teachers 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामांकन की अवधि 1 जुलाई तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | June 23, 2024 | 06:20 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (एनएटी) 2024 के लिए अंतिम रूप से चयनित पुरस्कार विजेताओं को 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024’ के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 1 जुलाई तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य शिक्षक आधिकारिक पोर्टल nat.aicte-india.org पर जाकर आखिरी तिथि तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देश के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक संकाय सदस्यों के लिए खुला है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 (National Award to Teachers 2024) के लिए अंतिम रूप से चयनित पुरस्कार विजेताओं को 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
नेशनल अवार्ड टू टीचर 2024 के तहत हर साल कुल 35 पुरस्कार (श्रेणी-1 में 25 और श्रेणी-2 में 10) दिए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट awards.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Also read National Award to Teachers 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन उसी विश्वविद्यालय, संस्थान, महाविद्यालय या पॉलिटेक्निक के पूर्व या वर्तमान कुलपति, निदेशक, प्राचार्य, संकाय सदस्य या सहकर्मी द्वारा स्व-नामांकन के माध्यम से किया जा सकता है, जहां नामांकित व्यक्ति कार्यरत है। इसके अलावा, खोज-सह-जांच समितियों के सदस्य स्वतंत्र रूप से उत्कृष्ट संकाय सदस्यों की पहचान और नामांकित कर सकते हैं।
National Award to Teachers 2024: पात्रता
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:
- नियमित संकाय- नामांकित व्यक्ति को नियमित शिक्षण पद पर होना चाहिए।
- शिक्षण अनुभव- स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम पांच वर्ष का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव होना चाहिए।
- आयु सीमा- आवेदन की अंतिम तिथि तक नामांकित व्यक्ति की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अयोग्यता- कुलपति, निदेशक और प्रिंसिपल (चाहे नियमित हों या कार्यवाहक) आवेदन करने के लिए अयोग्य हैं।
- ऐसे व्यक्ति जो पहले इन पदों पर रह चुके हैं, लेकिन अभी भी 55 वर्ष से कम उम्र के हैं और सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, वे नॉमिनेशन के लिए पात्र हैं।
National Award to Teachers 2024: चयन प्रक्रिया
NAT-2024 चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे:
- प्रारंभिक खोज सह स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्रारंभिक चयन
- चयनित उम्मीदवारों में से ‘जूरी’ समिति द्वारा पुरस्कार विजेताओं का अंतिम चयन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई