Abhay Pratap Singh | June 23, 2024 | 06:20 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (एनएटी) 2024 के लिए अंतिम रूप से चयनित पुरस्कार विजेताओं को 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024’ के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 1 जुलाई तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य शिक्षक आधिकारिक पोर्टल nat.aicte-india.org पर जाकर आखिरी तिथि तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देश के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक संकाय सदस्यों के लिए खुला है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 (National Award to Teachers 2024) के लिए अंतिम रूप से चयनित पुरस्कार विजेताओं को 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।
नेशनल अवार्ड टू टीचर 2024 के तहत हर साल कुल 35 पुरस्कार (श्रेणी-1 में 25 और श्रेणी-2 में 10) दिए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट awards.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Also readNational Award to Teachers 2024: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन उसी विश्वविद्यालय, संस्थान, महाविद्यालय या पॉलिटेक्निक के पूर्व या वर्तमान कुलपति, निदेशक, प्राचार्य, संकाय सदस्य या सहकर्मी द्वारा स्व-नामांकन के माध्यम से किया जा सकता है, जहां नामांकित व्यक्ति कार्यरत है। इसके अलावा, खोज-सह-जांच समितियों के सदस्य स्वतंत्र रूप से उत्कृष्ट संकाय सदस्यों की पहचान और नामांकित कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:
NAT-2024 चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे: