NATA Admit Card 2024: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर एडमिट कार्ड nata.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 14, 2024 | 04:48 PM IST | 1 min read
नाटा 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर 2024 (नाटा 2024) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नाटा प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nata.in पर जाकर एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
नाटा 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। नाटा एंट्रेंस एग्जाम (नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर) के माध्यम से 142 टॉप कॉलेजों के आर्किटेक्चर कोर्स में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। नाटा एग्जाम 3 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश के समय नाटा एडिमट कार्ड 2024 के साथ एक सरकारी आईडी जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा कैंडिडेट को नीला और काला बॉल पॉइंट पेन ले जाना होगा। बिना प्रवेश पत्र के छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read MHT CET Admit Card 2024: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीबी परीक्षा के लिए जारी, 22 अप्रैल से एग्जाम
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि और समय, रिपोर्टिंग टाइम, जेंडर, उम्मीदवार के माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, उम्मीदवार के हस्ताक्षर व फोटो सहित अन्य जानकारी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
NATA Admit Card 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नाटा एडिमट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
- इसके बाद नाटा लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट को लॉगिन पोर्टल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- NATA 2024 आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- ‘NATA Admit Card’ टैब लिंक पर क्लिक करें।
- NATA 2024 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]CUET PG Result 2024 (Out) Live: सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 जारी, स्कोर कार्ड@pgcuet.samarth.ac.in, टॉपर्स देखें
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 (CUET PG Result Date 2024) में शामिल हुए छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी