Santosh Kumar | February 3, 2025 | 11:48 AM IST | 2 mins read
NATA 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा सीओए द्वारा अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) ने आज यानी 3 फरवरी, 2025 से नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (एनएटीए) के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nata.in के माध्यम से एनएटीए 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। नाटा आवेदन पत्र 2025 भरने के बाद उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा। इस लेख में नाटा 2025 परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई है।
Also See: Engineering Colleges Accepting NATA Score
Admission Open: B.Arch @ VIT Bhopal University. Apply now
नाटा 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) के लिए ₹1750, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी के लिए ₹1250, ट्रांसजेंडर के लिए ₹1000 और भारत के बाहर के उम्मीदवारों के लिए ₹15000 है।
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (एनएटीए) परीक्षा 2025 अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का भाग 1 80 अंकों का होगा, जबकि भाग 2 120 अंकों का होगा, यानी कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी।
सीओए के अनुसार, जो उम्मीदवार पहले ही नाटा 2024 में उपस्थित हो चुके हैं और वैध अंक प्राप्त कर चुके हैं, वे भी नाटा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उनका नाटा 2024 स्कोर फ्रीज कर दिया जाएगा।
नाटा 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षाएं 1 मार्च 2025 से जून 2025 तक आयोजित की जाएंगी। शुक्रवार को केवल दोपहर का सत्र होगा, जो दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा।
शनिवार को सुबह का सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। प्रत्येक सत्र की अवधि 3 घंटे होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी किए गए ब्रोशर को देख सकते हैं।