MPSC Result 2024: एमपीएससी ग्रुप बी, सी परिणाम mpsc.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 23, 2024 | 11:00 AM IST | 1 min read
एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोविजनल मेरिट सूची की सहायता से उम्मीदवार अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए एमपीएससी 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्री-ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत 14 से 16 अगस्त 2024 तक आयोजित कॉमन स्क्रीनिंग टेस्ट (CET) में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं।
आयोग की वेबसाइट mpsc.gov.in पर उपलब्ध प्रोविजनल मेरिट सूची की जांच करके उम्मीदवार अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। दस्तावेज सत्यापन में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित साक्षात्कार या अगले चरण में उपस्थित हो सकेंगे।
एमपीएससी रिजल्ट 2024 पीडीएफ में उम्मीदवारों के नाम, प्रतिशत अंक और आवेदन संख्या की जांच कर सकते हैं। मेरिट सूची में अपना नाम खोजने के लिए उम्मीदवारों को CTRL+F की का उपयोग कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में है, उन्हें अगले चरण की चयन प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज पेश करने होंगे।
बता दें कि, एमपीएससी ग्रुप बी रिजल्ट 2024 और एमपीएससी ग्रुप सी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। नवीनतम अपडेट व अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPSC Group B and C Recruitment Exams 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ग्रुप बी और ग्रुप सी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘उम्मीदवार सूचना’ टैब पर जाएं और ‘परिणाम अनुभाग’ पर क्लिक करें।
- “एमपीएससी परिणाम 2024” शीर्षक वाले लिंक को ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें।
- MPSC मेरिट सूची 2024 पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित की जाएगी।
- अपना नाम खोजने के लिए उम्मीदवारों को “CTRL+F” का उपयोग करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल