Trusted Source Image

MPPSC SSE Main 2026: एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी, 25 मई से करें आवेदन; शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | May 24, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read

एमपीपीएससी एसएसई 2026 प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही स्टेट सर्विस मेन एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पात्र हैं।

Back

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2026 परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2026 परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आज राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, एमपीपीएससी एसएसई मेन्स 2026 के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in और www.mponline.gov.in पर जाकर 25 मई से 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2026 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही स्टेट सर्विस मेन एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क के रूप में मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/ एसटी/ ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग को 400 रुपये और शेष सभी श्रेणियों व एमपी राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों को 800 रुपये देना होगा।

उम्मीदवारों को एमपीपीएससी एसएसई मुख्य 2026 आवेदन में 30 मई से 17 जून तक त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। प्रति सुधार 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

MPPSC State Service Main Exam 2026: विलंब शुल्क

एमपी स्टेट सर्विस मेन एग्जाम 2026 के लिए विलंब शुल्क 3000 रुपये के साथ 16 जून से 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं और 18 से 24 जून तक संशोधन का मौका दिया जाएगा। वहीं, 25000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन 23 जून से 14 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं, जबकि सुधार के लिए विंडो 25 जून से 16 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।

नोटिस के अनुसार, जिन आवेदकों द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरे जाएंगे, उनकी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 से उम्मीदवारी स्वयं समाप्त हो जाएगी। एमपीपीएससी स्टेट सर्विस एग्जाम 2026 की परीक्षा कार्यक्रम और पाठ्यक्रम के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।

Also readMPPSC SSE Pre Result 2026: एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी

MPPSC SSE 2026 Main Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

एमपीपीएससी एसएसई मेन एग्जाम 2026 का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एमपीपीएससी एसएसई मेन 2026 एडमिट कार्ड 29 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी एसएसई मुख्य परीक्षा 2026 कार्यक्रम नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथिविषयपरीक्षा समय
7 सितंबर 2026सामान्य अध्ययन - प्रथम प्रश्नपत्रसुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
8 सितंबर 2026सामान्य अध्ययन - द्वितीय प्रश्नपत्र
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
9 सितंबर 2026सामान्य अध्ययन - तृतीय प्रश्नपत्र
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
10 सितंबर 2026सामान्य अध्ययन - चतुर्थ प्रश्नपत्र
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
11 सितंबर 2026पंचम प्रश्नपत्र - सामान्य हिंदी एवं व्याकरणसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
12 सितंबर 2026षष्ठ प्रश्नपत्र - हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखनसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications