MPPSC Medical Officer Exam 2025: एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम नोटिफिकेशन जारी, 194 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | January 4, 2026 | 07:01 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए मेडिकल ऑफिसर एग्जाम 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, एमपी चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 13 मार्च से 12 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम 2025 के लिए आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 194 रिक्त पदों को भरेगा, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 130 पद, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के 34 पद और यूनानी चिकित्सा अधिकारी के 30 पद शामिल हैं।
आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 वर्ष और 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
MPPSC Medical Officer 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
- आयुर्वेद के लिए - सीसीआईएम द्वारा मान्यता प्राप्त आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री हो और राज्य आयुर्वेदिक बोर्ड में परिषद मध्य प्रदेश में पंजीकृत हो।
- होम्योपैथी के लिए - सीसीएच द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री और मध्य प्रदेश राज्य होम्योपैथी परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- यूनानी के लिए - यूनानी चिकित्सा पद्धति में सीसीआईएम द्वारा मान्य स्नातक डिग्री और एमपी राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदन की अंतिम तिथि तक इंटर्नशिप पूरा करने एवं परिषद में पंजीकृत उम्मीदवार ही एमपी मेडिकल चिकित्सा भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन हेतु पात्र होंगे।
एमपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले राज्य के एससी/ एसटी/ ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग कैंडिडेट को 250 रुपये और अन्य सभी श्रेणी व मध्य प्रदेश के बाहर के आवेदकों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए mppsc.mp.gov.in/Advertisement पर एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम 2025 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
MPPSC Medical Officer Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में उम्मीदवार एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 13 मार्च 2026 |
| आवेदन की आखिरी तिथि | 12 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन में सुधार तिथि | 18 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक |
| प्रवेश पत्र जारी | 28 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 7 जून 2026 |
| विलंब शुल्क 3000 रुपये के साथ आवेदन की तिथि | 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक |
|
विलंब शुल्क 25000 रुपये के साथ आवेदन की तिथि
|
20 अप्रैल से 13 मई 2026 तक |
| विलंब शुल्क के साथ भरे गए आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार प्रति सत्र 50 रुपये के साथ | 13 मई 2026 (अंतिम तिथि) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम