MPPSC Result 2024: एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर घोषित, सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | October 27, 2025 | 10:17 PM IST | 2 mins read
परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और "परिणाम" अनुभाग में संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के गणित और इतिहास विषयों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग द्वारा जारी एमपीपीएससी रिजल्ट पीडीएफ में लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और "परिणाम" अनुभाग में संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आयोग द्वारा पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
MPPSC Result 2024: साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवार
सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। एमपीपीएससी ने 1 जून को दो पालियों में गणित और इतिहास की परीक्षा आयोजित की थी। इतिहास के भाग 'ए' के साक्षात्कार के लिए 368 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
भाग 'बी' के साक्षात्कार के लिए 137 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सहायक प्राध्यापक (गणित) परीक्षा-2024 के अंतर्गत भाग 'ए' में 459 तथा भाग 'बी' में 148 अभ्यर्थियों का समान अंकों के आधार पर साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है।
MPPSC AP Result 2024: सभी प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाण पत्र (सत्यापित या स्व-सत्यापित प्रतियों सहित) 17 नवंबर, 2025 तक आयोग कार्यालय में क्रमवार जमा कराने होंगे।
यदि कोई अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होना चाहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। आवेदन में दी गई जानकारी का आयोग द्वारा सत्यापन किया जाएगा और सही पाए जाने पर ही वह साक्षात्कार के लिए पात्र होगा।
MP Assistant Professor Result: आवेदन के लिए विलंब शुल्क
जिन अभ्यर्थियों के आवेदन 17 नवंबर 2025 तक आयोग को प्राप्त नहीं होंगे, वे विलंब शुल्क जमा करके आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्वयं आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर नकद राशि एमपीटीसी 6 के माध्यम से जमा करनी होगी।
यदि आवेदन 5 दिन की देरी से आता है (18 से 24 नवंबर 2025 तक), तो ₹3,000 का विलंब शुल्क देना होगा। यदि साक्षात्कार के लिए आमंत्रण पत्र जारी होने से एक दिन पहले आवेदन दिया जाता है, तो ₹25,000 का विलंब शुल्क देना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार