Abhay Pratap Singh | October 27, 2025 | 06:28 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 17 जनवरी से 25 जनवरी, 2026 तक कुल आठ विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 27 अक्टूबर को विज्ञापन संख्या ए-5/ई-1/2025 के अंतर्गत सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) (पुरुष/महिला) (प्रा.) परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, यूपीपीएससी टीजीटी 2025 परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “9 विषयों में से 8 विषयों सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, ऊर्दू एवं संगीत की परीक्षा 17 से 25 जनवरी, 2026 तक कराई जाएगी। कंप्यूटर विषय की परीक्षा आयोजन के संबंध में अलग से जानकारी साझा की जाएगी।”
यूपीपीएससी टीजीटी 2025 परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में तीन-तीन घंटे की अवधि में कराई जाएगी। यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विषय | परीक्षा तिथि/ सत्र | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
1. | सामाजिक विज्ञान | 17 जनवरी, 2026/प्रथम सत्र | सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक |
2. | जीव विज्ञान | 17 जनवरी, 2026/द्वितीय सत्र | दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक |
3. | अंग्रेजी | 18 जनवरी, 2026/प्रथम सत्र | सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक |
4. | शारीरिक शिक्षा | 18 जनवरी, 2026/द्वितीय सत्र | दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक |
5. | कला | 24 जनवरी, 2026/प्रथम सत्र | सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक |
6. | कृषि/उद्यानकर्म | 24 जनवरी, 2026/द्वितीय सत्र | दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक |
7. | उर्दू | 25 जनवरी, 2026/प्रथम सत्र | सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक |
8. | संगीत | 25 जनवरी, 2026/द्वितीय सत्र | दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक |