MPLRS DEO Recruitment 2026: एमपी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती पंजीकरण जारी, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | March 15, 2026 | 04:47 PM IST | 2 mins read
यदि दो या अधिक आवेदकों के कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी में समान अंक होगें तो हिन्दी टाईपिंग के अंकों के आधार पर मेरिट का निर्धारण होगा। हिन्टी टाइपिंग में समान अंक होने पर अंग्रेजी टाइपिंग के अंको के आधार पर मेरिट का निर्धारण किया जाएगा।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश भूमि अभिलेख प्रबंधन सोसायटी (एमपीएलआरएस) की तरफ से 770 डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर 3 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
एमपीएलआरएस डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी, महिला (आरक्षित, अनारक्षित) दिव्यांगजन के लिए अधिकतम आयुसीमा में नियम अनुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना के लिए वही जन्मतिथि मान्य होगी जो अभ्यर्थी की 10वीं की अंकसूची में दर्ज है।
MP Online Data Entry Operator Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
एमपीएलआरएस डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण और सीपीसीटी प्रमाणपत्र होना चाहिए।
MP Data Entry Operator Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mplrs.mp.gov.in पर जाएं।
- एमपीएलआरएस डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन पत्र जमा करें।
- एमपीएलआरएस डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट लें।
MP Data Entry Operator Vacancy 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
|
श्रेणी (Category)
|
पदों की संख्या
|
|
अनारक्षित (Unreserved)
|
209
|
|
ओबीसी (OBC)
|
208
|
|
एसटी (ST)
|
154
|
|
एससी (SC)
|
123
|
|
ईडब्ल्यूएस (EWS)
|
76
|
|
कुल पद (Total)
|
770
|
MP Data Entry Operator Vacancy 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- 12वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
- सीपीसीटी प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण
MP Data Entry Operator Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया सीपीसीटी स्कोर, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी, और चयनित उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर जिले आवंटित किए जाएंगे।सीपीसीटी के स्कोर कार्ड में दो सेक्शन होते है- प्रथम सेक्शन कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी एवं दूसरा सेक्शन नेट टाइपिंग (हिन्दी एवं अंग्रेजी) स्पीड होता है। नेट टाइपिंग स्पीड के लिए हिन्दी टाइपिंग में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के लिए क्वालिफाइड होना आवश्यक होगा। हिन्दी टाइपिंग स्पीड में क्वालिफाइड होने की स्थिति में मेरिट का निर्धारण कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। लेकिन मेरिट के निर्धारण में केवल उन्ही अभ्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्होने हिन्दी टाइपिंग में क्वालिफाइड किया हो।
यदि दो या अधिक आवेदकों के कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी में समान अंक होगें तो हिन्दी टाईपिंग के अंकों के आधार पर मेरिट का निर्धारण होगा। हिन्टी टाइपिंग में समान अंक होने पर अंग्रेजी टाइपिंग के अंको के आधार पर मेरिट का निर्धारण किया जाएगा। मेरिट में दो आवेदकों को कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी हिन्दी एवं अंग्रेजी नेट टाइपिंग सभी में समान अंक होने पर अधिक आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम