MPESB Results 2023 Group 3, 4: एमपीईएसबी ग्रुप 3, 4 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, 3,047 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | February 27, 2024 | 05:42 PM IST | 1 min read
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अन्य वर्ग के कैंडिडेट को आरक्षण मानदंड के अनुसार योग्य माना जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य समूह 3, 4 पदों के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 3 और ग्रुप 4 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,047 पदों पर भर्ती करेगा। जिनमें से अनारक्षित वर्ग के कुल 684 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 259 पद, एससी वर्ग के 459 पद, एसटी कैटेगरी के 978 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के 667 पद आरक्षित किए गए हैं।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अन्य श्रेणी के उम्मीदवार आरक्षण मानदंड के अनुसार योग्य माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अब परीक्षा प्राधिकरण द्वारा एमपीईएसबी कट-ऑफ जल्द जारी किया जाएगा।
MPESB Group 3, 4 Results 2023: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एमपीईएसबी ग्रुप 3, 4 परिणाम देख सकते हैं:
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “करियर” टैब पर विजिट करें।
- अब ‘ग्रुप 3, 4 परीक्षा 2023 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- एमपीईएसबी परिणाम और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करें ।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2023 को दो शिफ्ट में किया गया है। अभ्यर्थियों को लिए प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी