MPESB Recruitment 2025: एमपी पैरामेडिकल कैडर में 752 पदों पर भर्ती के लिए कल तक करें आवेदन, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | August 29, 2025 | 03:27 PM IST | 2 mins read
एमपीबीएसई ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 30 अगस्त तक बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से कल यानी 30 अगस्त को पैरामेडिकल कैडर के फिजियोथेरिपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट ग्रेड 2, नेत्र सहायक और ओटी टेक्नीशियन पदों की भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पैरामेडिकल ग्रुप 5 भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एमपीबीएसई ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 30 अगस्त, 2025 तक और आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 2 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, एमपीबीएसई पैरामेडिकल सीआरई भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 752 पदों को भरा जाएगा, जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट के 41 पद, काउंसलर के 10 पद, फार्मासिस्ट के 313 पद, नेत्र सहायक के 100 पद और ओटी टेक्नीशियन के 288 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र या संबंधित पैरामेडिकल विषयों में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
Also read RSSB VDO 2025 Exam Postponed: राजस्थान वीडीओ परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 2 नवंबर को होगा एग्जाम
एमपीबीएसई ग्रुप 5 पोस्ट भर्ती 2025 के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। सामान्य कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांगजन/ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए 250 रुपए है।
मध्यप्रदेश पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 सितंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। एमपीबीएसई पैरामेडिकल सीआरई 2025 परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का होगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल - 9 के अनुसार 36,200 - 114,800 रुपए तक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए एमपीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MPESB Paramedical Recruitment 2025: आवेदन करें?
पात्रता मानदंड पूरा करने वाले कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीईएसबी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- ‘पैरामेडिकल सीआरई 2025’ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]NBEMS NEET PG 2025 Answer Key: नीट पीजी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट natboard.edu.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रोसेस
मई 2025 में, सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पीजी 2025 परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित करने और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर कुंजी, मूल अंक और सामान्यीकरण प्रक्रिया को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल