MP Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026: एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन
Saurabh Pandey | July 16, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का कल 17 जुलाई आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का कल 17 जुलाई आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है।
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।
MP Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रुपये निर्धारित की गई है।
MP Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेश लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल्स को भरें।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
MP Krishi Vistar Adhikari 2026: परीक्षा तिथि
एमपीईएसबी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 परीक्षा 2 अगस्त को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक संचालित की जाएगी।
MP Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 अभियान के जरिए कुल 2784 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 1126 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 444 पद, एससी के लिए कुल 316 पद, एसटी के लिए कुल 122 पद और ओबीसी के लिए कुल 776 पद आरक्षित किए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल