Trusted Source Image

NFR Apprentice Recruitment 2026: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 जुलाई से आवेदन

Saurabh Pandey | July 16, 2026 | 09:56 AM IST | 2 mins read

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

जो उम्मीदवार मैट्रिकुलेशन पास कर चुके हैं और जिनके पास वैलिड ITI सर्टिफिकेट है, वे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
जो उम्मीदवार मैट्रिकुलेशन पास कर चुके हैं और जिनके पास वैलिड ITI सर्टिफिकेट है, वे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सेंट्रलाइज़्ड भर्ती अभियान का मकसद 2025-26 और 2026-27 के ट्रेनिंग पीरियड के लिए अलग-अलग वर्कशॉप, डिवीजन और यूनिट में 6,777 ट्रेनिंग स्लॉट भरना है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त है।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 19 अगस्त 2026 को 15 साल से कम और 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

NFR Railway Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. टेक्निकल ट्रेड (फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मशीनिस्ट, आदि) के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50% कुल अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा की परीक्षा) पास होना जरूरी है। साथ ही, उनके पास NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI डिग्री) होना चाहिए।
  2. लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी) के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50% कुल अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन पास होना ज़रूरी है, और साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं (साइंस) की योग्यता भी होनी चाहिए।

NFR Railway Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। एससी, एसटी, PwBD, ईबीसी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Also read LIC HFL Interview Admit Card 2026: एलआईसी एचएफएल इंटरव्यू एडमिट कार्ड lichousing.com पर जारी

NFR Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. मेरिट लिस्ट तैयार करना - फाइनल मेरिट लिस्ट मैट्रिकुलेशन और ITI ट्रेड मार्क्स में मिले प्रतिशत मार्क्स के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी।
  2. टाई-ब्रेकिंग नियम - अगर दो या उससे ज़्यादा उम्मीदवारों के मार्क्स एक जैसे हों, तो ज़्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को रैंक में ऊपर रखा जाएगा। अगर जन्म की तारीखें भी एक जैसी हों, तो मैट्रिकुलेशन परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) - नोटिफाई की गई ट्रेनिंग स्लॉट की संख्या के 1.5 गुना शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके ओरिजिनल एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बुलाया जाएगा।

Railway nfr apprentice recruitment 2026: मंथली स्टाइपेंड

अप्रेंटिस को मौजूदा नियमों और तय दरों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। NTC/STC होल्डर्स के लिए कम से कम स्टाइपेंड 9,600 प्रति महीना है। स्टाइपेंड की दरों में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिस को हॉस्टल में रहने की सुविधा नहीं दी जाएगी और उन्हें खुद ही रहने का इंतजाम करना होगा। ट्रेनिंग पूरी होने पर अप्रेंटिस को रिली कर दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications