Trusted Source Image

RSSB Librarian Grade 3 Final Result 2026: आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 फाइनल रिजल्ट व कटऑफ मार्क्स जारी

Santosh Kumar | July 15, 2026 | 07:40 PM IST | 2 mins read

मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम के लिए चुना गया है। बोर्ड ने विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।

आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए हैं। सफल उम्मीदवारों के लिए एनटीएसपी और टीएसपी कैटेगरी की अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई हैं। आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डीवी के लिए बुलाया गया। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम के लिए चुना गया है। बोर्ड ने विभिन्न कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।

RSSB Librarian Grade 3 Final Result 2026: फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

उम्मीदवार अपने रोल नंबर या नाम का इस्तेमाल करके अपना स्टेटस देख सकते हैं। आरएसएसबी ने स्पष्ट किया है कि फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एग्जाम 27 जुलाई, 2025 को हुआ। इसके बाद, 2 दिसंबर 2025 को लिखित परीक्षा का प्रोविजनल रिजल्ट घोषित किया गया। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डीवी के लिए बुलाया गया।

Rajasthan Librarian Grade 3 Result 2026: रिजल्ट आंकड़े

लाइब्रेरियन ग्रेड 3 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग में, नॉन-शेड्यूल्ड सेक्टर में 527 पदों के लिए 441 उम्मीदवारों और शेड्यूल्ड सेक्टर में 73 पदों के लिए 61 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

वहीं, संस्कृत शिक्षा विभाग में, नॉन-शेड्यूल्ड एरिया में 44 पदों के लिए 38 उम्मीदवारों और शेड्यूल्ड एरिया में 4 पदों के लिए 3 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची नियुक्ति के लिए विभागों को भेजी जा रही है।

Also readRSSB Results 2026: आरएसएसबी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के फाइनल नतीजे rssb.rajasthan.gov.in पर किए जारी

RSSB Librarian Grade 3 Result 2026: रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में जाएं।
  • राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मेरिट लिस्ट, कटऑफ मार्क्स जांचें व डाउनलोड करें।

बोर्ड ने संस्कृत शिक्षा विभाग और सेकेंडरी शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन ग्रेड-II के कुल 648 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इनमें से 571 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों और 77 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications