Trusted Source Image

RSSB Results 2026: आरएसएसबी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के फाइनल नतीजे rssb.rajasthan.gov.in पर किए जारी

Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 01:30 PM IST | 3 mins read

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओ के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परिणाम दिसंबर 2025 में घोषित किए गए मुख्य परिणामों की निरंतरता में जारी किए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
यह परिणाम दिसंबर 2025 में घोषित किए गए मुख्य परिणामों की निरंतरता में जारी किए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (RajMES) के अंतर्गत सीधी भर्ती-2025 के तहत विभिन्न चिकित्सा संवर्गों के संविदा पदों के लिए अतिरिक्त अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), संविदा फार्मा सहायक, संविदा वरिष्ठ काउन्सलर, संविदा कंपाउन्डर आयुर्वेद और संविदा साईकेट्रिक केयर नर्स के पदों पर नए अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर पदस्थापन की अनुशंसा एनएचएम को भेज दी गई है। यह परिणाम दिसंबर 2025 में घोषित किए गए मुख्य परिणामों की निरंतरता में जारी किए गए हैं।

संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती 2025

बोर्ड ने पूर्व में 16 दिसंबर 2025 को जारी परिणाम की निरंतरता में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 91 और अनुसूचित क्षेत्र के 7 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया है।

कटऑफ अंक

  1. गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) - सामान्य और महिला - 290.4118, एससी सामान्य - 269.6176, एसटी सामान्य - 223.0000, एसटी महिला - 211.3529, ओबीसी सामान्य - 278.2353, ओबीसी महिला - 277.5000।
  2. अनुसूचित क्षेत्र (TSP) - सामान्य और महिला - 238.8824, एससी सामान्य और महिला - 222.3529।

संविदा साईकेट्रिक केयर नर्स भर्ती परीक्षा-2025

19 दिसंबर 2025 को जारी परिणाम की निरंतरता में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 12 नए अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है।

कट-ऑफ मार्क्स

सामान्य - 300, एससी सामान्य - 286, एससी महिला - 257, एसटी सामान्य - 238, ईडब्ल्यूएस (GEN) - 290, ईडब्ल्यूएस (FEM) - 267, ओबीसी सामान्य - 289, ओबीसी महिला - 283। अनुसूचित क्षेत्र की कट-ऑफ पूर्वानुसार रहेगी।

संविदा फार्मा सहायक भर्ती परीक्षा-2025

19 दिसंबर 2025 को जारी मुख्य परिणाम की निरंतरता में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 5 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

कट-ऑफ मार्क्स

गैर-अनुसूचित क्षेत्र के तहत सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 197.758 रही है। अन्य सभी श्रेणियों की कट-ऑफ पूर्ववत रहेगी।

संविदा वरिष्ठ काउन्सलर भर्ती परीक्षा-2025

16 दिसंबर 2025 को जारी अंतिम परिणाम के क्रम में गैर-अनुसूचित क्षेत्र से 2 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

कट-ऑफ मार्क्स

इस पद के लिए गैर-अनुसूचित एवं अनुसूचित क्षेत्र की सभी श्रेणियों की कट-ऑफ पूर्व में जारी परिणाम के अनुसार ही यथावत रखी गई है।

संविदा कंपाउन्डर आयुर्वेद भर्ती परीक्षा-2025

16 दिसंबर 2025 को जारी किए गए परिणाम की निरंतरता में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 1 अभ्यर्थी का अंतिम चयन हुआ है।

कट-ऑफ मार्क्स: एससी (SC) सामान्य कैटेगरी के लिए फाइनल कट-ऑफ 175.4834 रही है। शेष सभी श्रेणियों की कट-ऑफ पहले की तरह यथावत रहेगी।

Also read RPSC 2nd Grade Admit Card 2026: राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट

चयन बोर्ड द्वारा जारी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

  1. दस्तावेजों की जांच और फर्जीवाड़ा: परीक्षा बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी स्तर पर चयनित उम्मीदवार द्वारा कूटरचित (फर्जी) दस्तावेजों का उपयोग या अन्य कोई अनियमितता पाई जाती है, तो बोर्ड द्वारा की गई चयन की अनुशंसा तुरंत प्रभाव से वापस ले ली जाएगी।
  2. विभाग स्तर पर नियुक्ति - अंतरिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग द्वारा उनकी संपूर्ण पात्रता निर्धारित होने के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी। अपात्र पाए जाने पर उनकी अभ्यर्थिता अपने आप समाप्त हो जाएगी।
  3. परिणाम में संशोधन: यह संपूर्ण परिणाम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से प्राप्त पात्रता जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है। भविष्य में विभाग स्तर पर पात्रता में कोई भी बदलाव या नया प्रकरण सामने आने पर बोर्ड इस परिणाम में संशोधन कर सकता है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications