MP Board Time Table 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का शेड्यूल जारी, 25 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
Saurabh Pandey | August 6, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
एमपीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम 2025 छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एमपीबीएसई की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी।
एमपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024-25 पीडीएफ में परीक्षा की तारीखें और परीक्षा के दिन के निर्देश शामिल हैं। एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 के अनुसार, परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।
MP Board Time Table 2025: 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम
|
तारीख |
विषय |
|---|---|
|
27 फऱवरी 2025 |
हिंदी |
|
28 फरवरी 2025 |
उर्दू |
|
1 मार्च 2025 |
एनएसक्यूएफ के समस्त विषय एवं एआई |
|
3 मार्च 2025 |
अंग्रेजी |
|
5 मार्च 2025 |
मराठी गुजराती पंजाबी सिंधी |
|
6 मार्च 2025 |
संस्कत |
|
10 मार्च 2025 |
गणित |
|
13 मार्च 2025 |
सामाजिक विज्ञान |
|
19 मार्च 2025 |
विज्ञान |
MP Board Time Table 2025: 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम
एमपी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2025 ऑनलाइन जारी कर दी गई है। छात्र इसे बोर्ड की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 25 मार्च को गणित के पेपर के साथ समाप्त होंगी।
|
तारीख
|
विषय
|
|---|---|
|
25 फरवरी 2025
|
हिंदी
|
|
28 फरवरी 2025
|
अंग्रेजी
|
|
1 मार्च 2025
|
उर्दू, मराठी
|
|
4 मार्च 2025
|
फिजिक्स, इकॉनोमिक्स
|
|
7 मार्च 2025
|
भूगोल
|
|
8 मार्च 2025
|
बायोलॉजी
|
|
10 मार्च 2025
|
मनोविज्ञान
|
|
12 मार्च 2025
|
संस्कृत
|
|
17 मार्च 2025
|
केमेस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग्स
|
|
20 मार्च 2025
|
समाजशास्त्र
|
|
22 मार्च 2025
|
कृषि, होम साइंस
|
|
24 मार्च 2025
|
राजनीति शास्त्र
|
|
25 मार्च 2025
|
गणित
|
MP Board Time Table 2025: एडमिट कार्ड
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड अगले साल जारी किए जाएंगे। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार एडमिट कार्ड फरवरी 2025 में जारी होने की उम्मीद है। छात्रों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड लेकर जाना होगा।
परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग इसे हासिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें अपना एक वर्ष खराब होने से बचाने के लिए रुक जाना नहीं या पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’