MP TET Varg 2 Teacher Recruitment 2025: एमपी टीईटी वर्ग 2 शिक्षक भर्ती पंजीकरण शुरू, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | January 28, 2025 | 11:48 AM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10,758 प्राथमिक शिक्षक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2 भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 28 फरवरी से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2025 है।
एमपी टीईटी वर्ग 2 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 16 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10,758 प्राथमिक शिक्षक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं।
MP TET Varg 2 Teacher Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एमपी टीईटी वर्ग 2 शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क के रूप में 50 रुपये और सिटीजन ऐप के माध्यम से आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 20 रुपये का पोर्टल शुल्क देना होगा।
MP TET Varg 2 Teacher Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
एमपी टीईटी वर्ग 2 शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 मार्च 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MP TET Varg 2 Teacher Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
एमपी टीईटी वर्ग 2 शिक्षक भर्ती परीक्षा में 100 अंकों का प्रश्न पत्र होगा, जिसकी समय अवधि 2 घंटे होगी। सभी प्रश्नों में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
अगली खबर
]REET Result 2022: रीट लेवल 2 का रिजल्ट उर्दू, पंजाबी और विज्ञान-गणित के लिए संशोधित; फाइनल आंसर-की जल्द
बोर्ड ने रीट लेवल 2 रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्नपत्र से कुछ सवालों के जवाब बदल दिए हैं और कुछ सवालों को हटा भी दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल