MP Police Admit Card 2026: एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 18, 2026 | 05:29 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी एएसआई एवं हेड कांस्टेबल 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI - कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (HC - कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी एएसआई एवं हेड कांस्टेबल 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एमपी पुलिस एडमिट कार्ड 2026 के साथ मूल वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र/ ड्राइविंग लाइसेंस) लाना होगा।
एमपी पुलिस एएसआई एचसी परीक्षा 24 मार्च, 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से 45 से 60 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। देर से आने वालों को अभ्यर्थियों की प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी, स्किल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 89 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एएसआई के 14 और हेड कांस्टेबल के 75 पद शामिल हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा के लिए जारी हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक एमपीईएसबी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MP Police ASI and Head Constable Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीईएसबी एएसआई हेडकांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एमपीईएसबी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- ‘एएसआई एवं एससी भर्ती परीक्षा 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एमपी पुलिस एडमटि कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]RRB Nursing Superintendent Answer Key 2026: आरआरबी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट आंसर की जल्द, दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
आरआरबी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा