Abhay Pratap Singh | March 18, 2026 | 04:30 PM IST | 1 min read
आरआरबी नर्सिंग पैरामेडिकल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सीईएन 03/2025 पैरामेडिकल भर्ती के तहत नर्सिंग सुपरिटेंडेंट परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर आरआरबी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी नर्सिंग पैरामेडिकल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में 11 से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी।
आपत्ति शुल्क के रूप में अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (⅓) अंक काटा जाएगा।
आरआरबी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 272 नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी पैरामेडिकल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे: