Abhay Pratap Singh | March 18, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read
आईआईटी दिल्ली के छात्र आईआईटी दिल्ली समर रिसर्च फेलोशिप 2026 (SRFP 2026) के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) ने समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2026 (Summer Research Fellowship Programme 2026) के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) इंजीनियरिंग छात्र आधिकारिक वेबसाइट iitd.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 3 अप्रैल (शाम 5:00 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी दिल्ली समर रिसर्च फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू है। चयनित छात्रों की सूची मई 2026 के पहले सप्ताह तक जारी की जाएगी। यह फेलोशिप संस्थान की छुट्टियों के दौरान यानी 13 मई से 13 जुलाई, 2026 तक की जा सकती है।
यूजी इंजीनियरिंग छात्रों के लिए - स्नातक छात्र (आईआईटी दिल्ली को छोड़कर) जिन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री के कम से कम 2 साल पूरे कर लिए हैं और अपने संबंधित प्रोग्राम में टॉप 10 में स्थान हासिल किया है, आवेदन के लिए पात्र है।
पीजी इंजीनियरिंग छात्रों के लिए - एमटेक और एमई छात्र (आईआईटी दिल्ली को छोड़कर) जिसने अपनी पढ़ाई का कम से कम पहला सेमेस्टर टॉप 10 रैंक के भीतर पूरा किया हो और पहले सेमेस्टर के अंत में अपने संबंधित प्रोग्राम में कम से कम 70% अंक या 7.00 का CGPA (10-पॉइंट स्केल पर) प्राप्त किया हो, वे इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयनित छात्रों को नीचे सारणी में उपलब्ध सहायता प्राप्त दी जाएगी:
| लाभा | विवरण |
|---|---|
साप्ताहिक स्टाइपेंड | 2000 रुपये प्रति सप्ताह |
आवास | आईआईटी दिल्ली में मुफ्त हॉस्टल में ठहरने की सुविधा |
अनुसंधान पहुंच | आधुनिक प्रयोगशालाएं और उपकरण |
प्रमाणपत्र | सफल समापन के बाद जारी किया गया |
यह कार्यक्रम आईआईटी दिल्ली के अलावा अन्य संस्थानों के छात्रों के लिए खुला है। चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता और अनुसंधान रुचि पर आधारित है। उम्मीदवारों का चयन प्रदर्शन और प्रस्तुत अनुसंधान प्रस्तावों के आधार पर किया जाता है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार समर रिसर्च फिलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: