MP PNST Answer Key 2026: एमपी पीएनएसटी आंसर की esb.mp.gov.in पर जारी, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | July 14, 2026 | 10:16 PM IST | 1 min read
एमपी प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, टीएसी कोड और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आज प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 14 जुलाई से 17 जुलाई, 2026 ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
एमपी प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट आंसर की 2026 डाउनलोड करने और एमपी पीएनएसटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, टीएसी कोड और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार एमपी पीएनएसटी आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
अंकन योजन के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। एमपी प्री नर्सिंग चयन परीक्षा 2026 10 से 13 जुलाई तक आयोजित की गई थी।
Also read IIIT Kota Convocation 2026: आईआईआईटी कोटा की बड़े विस्तार की योजना, 25000 छात्रों को मिलेगी जगह
MP Pre-Nursing Selection Test 2026 Answer Key: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ Online Question /Answer Objection Link - Pre-Nursing Selection Test (PNST) - 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एमपी पीएनएसटी आंसर की 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज करें।
एमपी पीएनएसटी में सफल होने के लिए अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक (50वां पर्सेंटाइल) और एससी, एसटी व ओबीसी कैंडिडेट को न्यूनतम 40% अंक (40वां पर्सेंटाइल) प्राप्त करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा