MP NEET UG 2024 Counselling: एमपी नीट यूजी चॉइस फिलिंग का कल आखिरी दिन, 25 सितंबर को सीट आवंटन रिजल्ट
Saurabh Pandey | September 21, 2024 | 11:35 AM IST | 2 mins read
एमपी नीट काउंसलिंग में भाग लेने वाले संस्थानों और प्रत्येक श्रेणी के लिए उपलब्ध सीटों की सूची डीएमई द्वारा सार्वजनिक की जाएगी। डीएमई उम्मीदवार की योग्यता स्थिति और विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन सूची प्रकाशित करेगा।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश की तरफ से एमपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया कल यानी 22 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। काउंसलिंग में शामिल पात्र उम्मीदवार एमपी नीट यूजी चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mpneet.gov.in के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।
एमपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण की समय सीमा के बाद सीट आवंटन परिणाम 25 सितंबर को घोषित किया जाएगा। एमपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
एमपी नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजी 2024 काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
एमबीबीएस- बीडीएस सीटों की संख्या
मध्य प्रदेश के लिए नीट काउंसलिंग 2024 उम्मीदवारों के नीट 2024 स्कोर के आधार पर 4180 एमबीबीएस और 1090 बीडीएस सीटों के लिए सीट आवंटन की किया जाएगा। राज्य कोटा की 85% सीटों के लिए प्रवेश राज्य-स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाएगा और 15% सीटें एमसीसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।
एमपी नीट काउंसलिंग में भाग लेने वाले संस्थानों और प्रत्येक श्रेणी के लिए उपलब्ध सीटों की सूची डीएमई द्वारा सार्वजनिक की जाएगी। डीएमई उम्मीदवार की योग्यता स्थिति और विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन सूची प्रकाशित करेगा। सीट आवंटन सूची में उम्मीदवारों के नाम उनके आवंटित संस्थान के नाम के साथ शामिल होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर प्रत्येक काउंसलिंग राउंड के पूरा होने पर सीट आवंटन सूची पा सकेंगे।
MP NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
- चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग - 22 सितंबर 2024 तक
- सीट आवंटन परिणाम - 25 सितंबर 2024
- आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग (दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश) - 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक
- मॉप अप के लिए अपग्रेडेशन की इच्छा - 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक
- कॉलेज स्तर पर प्रवेश रद्द करने की तिथि - 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। जो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करेंगे, उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’