MPBSE Model Paper 2025: एमपीबीएसई ने सभी विषयों के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर किए जारी
Santosh Kumar | December 7, 2024 | 12:23 PM IST | 2 mins read
छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से विषयवार एमपी बोर्ड मॉडल पेपर पीडीएफ 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर एमपीबीएसई मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड ने प्रत्येक विषय के लिए मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: MP Board 12th Exam Time Table 2027 Out
New: Best Career Options after 12th | 50+ Entrance Exams after 12th
Also See: MP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026 | Quarterly Exam Blueprint
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एमपीबीएसई ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए MP बोर्ड कक्षा 12 मॉडल पेपर 2024-25 जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विषयवार एमपी बोर्ड मॉडल पेपर पीडीएफ 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि एमपीबीएसई ने मुख्य विषयों के अभ्यास के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2024-25 के पैटर्न पर आधारित सैंपल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
MPBSE Model Paper 2025: एमपी बोर्ड एग्जाम डेट 2025
बोर्ड ने यह भी कहा है कि ये सैंपल पेपर मुख्य परीक्षा में इस्तेमाल किए गए प्रश्न पत्रों से संबंधित नहीं हैं। बता दें कि कक्षा 12 के लिए एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 2025 परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
जबकि एमपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2025 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड अगले साल जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड फरवरी 2025 में जारी होने की उम्मीद है।
Also read MP Board Time Table 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का शेड्यूल जारी, 25 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
MP Board Sample Paper 2025: कैसे करें डाउनलोड
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सभी विषय के लिए एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Important Notice लिंक पर क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड 2025 परीक्षा पैटर्न लिंक को ओपन करें।
- एमपीबीएसई सैंपल पेपर 2025 पीडीएफ लिंक स्क्रीन पर होगा।
- जिस विषय का सैंपल पेपर चाहते हैं उसका पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच