MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल तक होगा जारी
Saurabh Pandey | February 14, 2024 | 01:17 PM IST | 1 min read
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की तरफ से 10वीं-12वीं के रिजल्ट के संबंध में जरूरी जानकारी सामने आई है। परीक्षा के समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं को रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की तरफ से एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2024 तक जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से जबकि 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से जारी है। जिन विषयों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम भी 22 फरवरी तक शुरू हो जाएगा।
एमपी बोर्ड परीक्षा शेड्यूल 2024 के मुताबिक 13 फरवरी तक 10वीं-12वीं के 9 विषयों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय में बने मूल्यांकन केंद्रों में पहुंचने लगी हैं। इन कॉपियों को जांचने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
जिन शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में नहीं लगी है, उनसे पहले चरण के मूल्यांकन का काम शुरू कराया जाएगा। जिन शिक्षकों की ड्यूटी अभी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने में लगी है, वे परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन के काम में लगेंगे।
अगली खबर
]UPSSSC Ayurvedic Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक के 1002 पदों पर भर्ती, upsssc.gov.in से करें आवेदन
UPSSSC Ayurvedic Recruitment 2024 : यूपीएसएसएससी की तरफ से आयुर्वेदिक के 1002 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’