MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं री-एग्जाम रिजल्ट आज होगा जारी, जानें टाइमिंग, स्कोरकार्ड लिंक
Santosh Kumar | June 20, 2025 | 07:26 AM IST | 1 min read
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनर्परीक्षा 2025 2 से 9 जून तक आयोजित की गई।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसकेएमपी) द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनर्परीक्षा 2025 का परिणाम आज यानी 20 जून 2025 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर की मदद से एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनर्परीक्षा 2025 2 से 9 जून तक आयोजित की गई। एमपी बोर्ड परीक्षा में राज्य भर से 2,10,000 से अधिक छात्र शामिल हुए।
MP Board Result 2025: पुनः परीक्षा में कितने छात्र हुए शामिल
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं के 86,000 से अधिक विद्यार्थी तथा कक्षा 8वीं के 1,24,000 से अधिक विद्यार्थी पुनः परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक वेबसाइट से विद्यालयवार परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा में सरकारी स्कूलों, निजी संस्थानों और पंजीकृत मदरसों के छात्र शामिल हुए। कॉपियों की जांच के लिए राज्यभर में 322 केंद्र बनाए गए। जांच और अंक पोर्टल पर अपलोड करने के काम में 22,000 से ज्यादा शिक्षक लगे थे।
MP Board 5th, 8th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र, अभिभावक नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
- दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- परिणाम देखने के लिए ‘देखें’ बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार