MP Second Board Exam 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | June 15, 2026 | 11:10 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर अपना एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने घोषणा की है कि कक्षा 10 की दूसरी परीक्षा 2026 के नतीजे कल जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं की द्वितीय परीक्षा (सप्लीमेंट्री/कंपार्टमेंट) का आयोजन 7 से 19 मई तक किया गया। बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 12 जून को जारी किया।
एमपीबीएसई ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें। किसी भी प्रकार की अफवाह या फर्जी वेबसाइट से दूर रहें। रिजल्ट के बाद पूरक परीक्षा संबंधी जानकारी भी जारी की जाएगी।
जो छात्र दूसरी परीक्षा के अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कराने का अवसर भी मिलेगा। छात्र तय समय सीमा के भीतर एमपी बोर्ड रिजल्ट री-चेकिंग या स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल