MP Board 5th, 8th Re-Exam Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट आज होगा जारी; जानें समय, डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | June 28, 2024 | 12:53 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं, 8वीं पुनर्परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) आज यानी 28 जून को एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं री-एग्जाम परिणाम 2024 जारी करने जा रहा है। इसकी जानकारी जनसंपर्क विभाग मध्य प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल के जरिए साझा की गई है। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं, 8वीं पुनर्परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके सामने पेज पर रिजल्ट आ जाएगा। आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। अभिभावक एवं शिक्षक परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल पर देख सकते हैं। छात्र इस लिंक के माध्यम से डायरेक्ट परिणाम चेक कर सकते हैं- rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) ने 3 से 8 जून 2024 तक कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की थी। इसमें प्रदेश के सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 31 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 63 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केंद्र बनाए गए थे, जहां 28 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा पोर्टल पर अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गई है। बता दें कि इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा में लगभग 24 लाख विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें कक्षा 5वीं के 12 लाख से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं।
MP Board Class 5th, 8th Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं परिणाम 2024 जारी होने के बाद देख सकते हैं-
- बोर्ड की आधिकारिक साइट rskmp.in पर जाएं
- होम पेज पर MP Board Class 5th 8th Re-Exam Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आईडी या रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- इसके बाद रिजल्ट आपके सामने पेज पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार