MP Board 10th, 12th Result: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल होगा जारी, इन 13 वेबसाइट पर देख सकेंगे नतीजे
Santosh Kumar | April 23, 2024 | 08:57 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड परीक्षा राज्य भर में कुल 7,501 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एमपीबीएसई द्वारा नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: एमपीबीएसई यानी एमपी बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 कल यानी 24 अप्रैल को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने जारी अधिसूचना के जरिए रिजल्ट की तारीख की घोषणा की है। बोर्ड ने छात्रों के साथ रिजल्ट लिंक भी साझा किया है। एमपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कल शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।
Latest: MP Board 12th Exam Time Table 2027 Out
New: Best Career Options after 12th | 50+ Entrance Exams after 12th
Also See: MP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026 | Quarterly Exam Blueprint
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एमपीबीएसई बोर्ड परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नतीजे जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं।
MP Board 10th Exam 2024 एमपीबीएसई द्वारा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में हुईं जिसमें 9 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। वहीं MP Board 12th Exam 2024 बोर्ड द्वारा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित किया गया। इस परीक्षा में करीब 6 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।
MP Board 10th, 12th Result: इन वेबसाइट्स पर मिलेंगे नतीजे
छात्र एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे-
| क्रम संख्या | वेबसाइट |
|---|---|
| 1 |
mpresults.nic.in |
| 2 |
mpbse.mponline.gov.in |
| 3 |
mpbse.nic.in |
| 4 |
jagranjosh.com |
| 5 |
education.indianexpress.com |
| 6 |
fastresult.in |
| 7 |
hindustantimes.com |
| 8 |
livehindustan.com |
| 9 |
aajtak.in |
| 10 |
indiatoday.in |
| 11 |
results.amarujala.com |
| 12 |
timesofindia.indiatimes.com |
| 13 |
tv9hindi.com |
Also read MP Board 5th, 8th Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट mpbse.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
MP Board Exam 2024 Result Date: ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर आपको दो लिंक दिखाई देंगे।
- 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए MP Board 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- 12वीं का परिणाम देखने के लिए MP Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आपका MPBSE Board Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
एमपी बोर्ड परीक्षा राज्य भर में कुल 7,501 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एमपीबीएसई द्वारा नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो छात्र दो विषयों या एक विषय में फेल हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल